फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   19 year old maid commits suicide by hanging herself in society

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में 19 वर्षीय घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर दी जान, एक साल से कर रही थी काम

Mon, 27 Jul 2026 02:20 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 27 Jul 2026 02:20 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के टावर-9 की 10वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के सर्वेंट रूम में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
19 year old maid commits suicide by hanging herself in society
सोसाइटी में 19 वर्षीय घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी के टावर-9 की 10वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के सर्वेंट रूम में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतका की पहचान सोनम (19) पुत्री रामपाल सिंह, निवासी गांव बासखेड़ा थाना अटरिया जिला सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोनम पिछले करीब एक वर्ष से फ्लैट में रहने वाले प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी मोलीश्री के यहां घरेलू सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी। वह फ्लैट के सर्वेंट रूम में ही रहती थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 26 और 27 जुलाई की रात के दौरान सोनम ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की बहन और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। यदि मृतका के परिजन कोई तहरीर या शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed