{"_id":"6a4baab71cd857858b0172c5","slug":"house-built-after-encroaching-on-plot-fir-registered-against-four-individuals-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99409-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट पर कब्जा कर बनाया मकान, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट पर कब्जा कर बनाया मकान, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट पर कब्जा कर बनाया मकान, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के आमका गांव में 80 वर्ग गज के प्लॉट पर कब्जा कर मकान बना लिया। विरोध किया तो गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास रेलवे एंक्लेव में विजेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आमका गांव में 80 वर्ग गज का प्लॉट 14 सितंबर 2022 को बैनामा कर खरीदा था, जिसकी धनराशि नकद व चेक से की गई थी। यह प्लॉट ओमवीर व प्रहलाद ने पीड़ित को बताया था। प्लॉट की चहारदीवारी कराकर छोड़ दिया था। जब जुलाई 2025 में प्लॉट पर मकान बनाने के लिए पहुंचे तो देखा प्लॉट पर मकान बना हुआ है। इसकी शिकायत ओमवीर तथा प्रहलाद से की तो पता चला कि कर्मवीर व शिवकुमार ने अवैध निर्माण कर मकान बना लिया है। 19 मार्च 2026 को पीड़ित को प्लॉट पर बुलाकर मारपीट की गई और कहा कि हमने प्लॉट की चौहद्दी खोलकर बैनामा करके तुम्हारे पैसे हड़प लिए हैं। तुम्हारा कोई प्लॉट नहीं है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर ओमवीर, प्रहलाद, कर्मवीर, शिवकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।