फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illegal buses cause a monthly loss of approximately 50 lakh to the state road transport corporation.

Noida News: डग्गामार बसों से रोडवेज को हर माह करीब 50 लाख की क्षति

Thu, 23 Jul 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal buses cause a monthly loss of approximately 50 lakh to the state road transport corporation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। परी चौक, दादरी तिराहा, यमुना एक्सप्रेसवे दौड़ती डग्गामार बसें यूपी रोडवेज के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। रोडवेज को हर माह करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार निजी बस चालक रोडवेज के चालक-परिचालकों के साथ अभद्रता भी करते हैं लेकिन परिवहन विभाग और प्रवर्तन एजेंसियां ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

ग्रेटर नोएडा डिपो से वर्तमान में 18 मार्गों पर 106 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें अधिकतर बसें लंबी दूरी के रूटों पर चलती हैं। सीमित बसों के कारण प्रत्येक मार्ग पर औसतन पांच से छह बसें ही उपलब्ध हैं। लंबी दूरी के चलते एक बस 12 घंटे में केवल दो से तीन फेरे ही लगा पाती है। परिणामस्वरूप कई मार्गों पर रोडवेज बसों के बीच एक से डेढ़ घंटे का अंतराल हो जाता है। इसका फायदा उठाकर परी चौक पर अवैध रूप से संचालित निजी बसें यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां एक के बाद एक निजी बसें खड़ी रहती हैं और लगभग हर पांच मिनट में यात्रियों को बस उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन

ये बसें रोडवेज की तुलना में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक कम किराया भी वसूलती हैं। कम किराया और तुरंत बस मिलने की सुविधा के कारण बड़ी संख्या में यात्री निजी बसों का रुख कर रहे हैं, जिससे रोडवेज बसों की यात्री संख्या और आय दोनों प्रभावित हो रही हैं। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम समीना अंजुम का कहना है कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों को डग्गामार बसों की सवारियां उठाने से ग्रेटर नोेएडा डिपो को क्षति होने की जानकारी कई बार दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed