सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   in road accident daroga death

संशाधित:::::::: एक्सप्रेसवे पर हाइवा ने विधायक के एस्काॅर्ट में मारी टक्कर, दरोगा की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
in road accident daroga death
विज्ञापन
- मथुरा के मांट विधायक को एयरपोर्ट छोड़ने जा रही थी गाड़ियां

- विधायक के साथ सुरक्षा एस्काॅर्ट में चल रही थी पुलिस की बुलेरो

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम इंटरचेंज के पास हादसा हो गया। मथुरा के मांट विधायक के साथ चल रही सुरक्षा एस्काॅर्ट में सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर से पुलिस की बोलेरो गाड़ी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। गाड़ी में आगे बैठे दरोगा की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्हें जेवर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी रविवार शाम को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ रहे थे। यहां से उन्हें हैदराबाद जाना था। उनकी सुरक्षा में पुलिस एस्काॅर्ट वाहन भी साथ चल रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के पास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने सुरक्षा में लगी बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, टीम में शामिल एक सिपाही भी हादसे में घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। वहीं हादसे के बाद विधायक ने अपनी फ्लाइट रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अपनी कार से भेजा अस्पताल :
इंटरचेंज के पास जब हादसा हुआ तो पुलिस का बोलेरो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। दरोगा राजेंद्र सिंह यादव के भी चोटें आई थी, लेकिन वह बात कर रहे थे। जिसके बाद मांट विधायक ने तत्काल सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना किया और खुद दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि रास्ते में दरोगा ने पीने के लिए पानी मांगा था और बात भी कर रहे थे। लेकिन अस्पताल में उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इससे यह माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुआ था प्रमोशन : सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा राजेंद्र सिंह यादव का कुछ दिन पहले ही प्रमोशन हुआ था और वह हेड कांस्टेबल से दरोगा बने थे। वहीं दो महीने बाद अगस्त में उनका रिटायरमेंट भी होना था। वर्तमान में उनकी तैनाती मथुरा के पुलिस लाइन में थी और वह विधायक की सुरक्षा स्कॉर्ट में शामिल थे।
एटा के थे मूल निवासी, घर में था पोता होने का जश्न : मृतक दरोगा राजेंद्र सिंह यादव मूल रूप से एटा के रहने वाले थे। एक महीने पहले उनके बेटे के बेटा हुआ था और वह दादा बने थे। घर में पोता होने की खुशियां मनाई जा रही थी और नामकरण का कार्यक्रम भी होना था। लेकिन राजेंद्र ने अपने परिवार में कहा था कि दो महीने बाद जब वह रिटायर होकर आएंगे, तो रिटायमेंट और नामकरण का कार्यक्रम एक साथ करेंगे।

परिवार को पुलिस विभाग की ओर से सांत्वना दी गई है। आरोपी हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
-रविशंकर, पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article