{"_id":"6a78a4d4969f7c5eec0709a2","slug":"kanwar-yatra-traffic-comes-to-a-halt-from-noida-to-ghaziabad-grnoida-news-c-1-noi1095-4594713-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: नोएडा से गाजियाबाद तक थमा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: नोएडा से गाजियाबाद तक थमा ट्रैफिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- देर शाम तक रेंगते रहे वाहन, 7 किमी तक लगी वाहनों की कतार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। रविवार सुबह से ही शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वाहन चालाकों को सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आई। यहां गाजियाबाद से नोएडा रूट पर वाहनों की गति धीमी रही। वहीं मॉडल टाउन से सिद्धार्थ विहार तक के कट तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। छुट्टी का दिन होने के बावजूद रविवार शाम को समय को हालात और बिगड़ गए। जल लेकर कांवड़ियों की वापसी होने के संग पूरी लेन का ट्रैफिक थम सा गया। इस रास्ते पर करीब सात किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।
वाजिदपुर, होशियारपुर, पर्थला, चोटपुर, बहलोलपुर, सर्फाबाद, भंगेल, गढ़ी चौखंडी समेत कई जगहों से कांवड़ियों के जत्थे हफ्ते की शुरुआत में पवित्र जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। महाशिवरात्रि और सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये शहर पहुंच गए। भजनों पर झूमते हुए धीमी गति से चलते कांवड़ियों के पीछे वाहनों की लंबी कतार लग रही है। जिसमें रविवार को घंटों तक लोग जाम से जूझते रहे। मॉडल टाउन तक पहुंचने में वाहनों को काफी परेशानियां हुईं। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खुलवाने में विफल रही।
आज और कल भी रहेगा सड़कों पर जाम
सोमवार और मंगलवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़िये वापसी करेंगे। हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये डीएमई से होकर ही आगे का रास्ता तय करते हैं। ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, हरियाणा को जाने वाले कांवड़िये इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। इस कारण दो दिन डीएमई पर ध्यान से गुजरने की आवश्यकता है। खासतौर पर शाम के समय। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर, मॉडल टाउन, कालिंदी कुंज, छिजारसी इत्यादि मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रहेगी।