फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consultancy agency identified for the construction of Metro

Noida News: मेट्रो के दो नए रूट निर्माण में सलाहकार एजेंसी चिह्नित

Sun, 09 Aug 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Consultancy agency identified for the construction of Metro
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने अपने नए रूट डिपो से बोड़ाकी और सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन निर्माण के लिए सलाहकार (जनरल कंसल्टेंट) के लिए एजेंसी चिह्नित कर ली है। टेंडर में आई और मानकों पर खरी एजेंसियों में सबसे कम लागत पर काम करने का प्रस्ताव आर वी एसोसिएट नाम की एजेंसी ने दिया है। फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद एजेंसी को एनएमआरसी ने चिह्नित कर लिया है। अब करार की प्रक्रिया व परीक्षण शेष हैं।जारी टेंडर में चुनी जाने वाली एजेंसी को एनएमआरसी ने 75 करोड़ 56 लाख रुपये भुगतान का प्रस्ताव दिया था। चुनी जाने वाली एजेंसी निर्माण एजेंसी से अपनी निगरानी में काम करवाएगी। इसमें डिजाइन के मुताबिक काम होना, तकनीकी समस्या आने पर दूर करना प्रमुख होगा। डिपो से बोड़ाकी मेट्रो का यह रूट 2.6 किलोमीटर लंबा होगा। डिपो से बोड़ाकी तक दो मेट्रो स्टेशन जुनपत व बोड़ाकी होंगे। वहीं सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो का रूट 11.56 किलोमीटर का होगा। इस रूट पर बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनेंगे। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने कहा कि फाइनेंशियल बिड खुल गई है। कुछ परीक्षण होने हैं जिसके बाद एजेंसी के साथ करार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed