{"_id":"6a4fb4c88d86e9b835044e8f","slug":"mall-basement-excavated-beyond-permitted-limits-road-caves-in-noida-news-c-23-1-lko1064-99736-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनुमति से अधिक खोदी मॉल की बेसमेंट, धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनुमति से अधिक खोदी मॉल की बेसमेंट, धंसी सड़क
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के पास बने लंदन मार्ट में बेसमेंट के निर्माण का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं पहुंचे बिल्डर के अधिकारी, एफआईआर दर्ज कराएगा ग्रेनो प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी में निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट की खोदाई अनुमति से अधिक होने के कारण सड़क धंस गई। नक्शे के विपरीत निर्माण और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान को लेकर बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।
श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के सामने बन रहे लंदन मार्ट की ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। उनका दावा है कि बिल्डर के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया लेकिन कोई नहीं आया। सड़क की मरम्मत में आने वाले खर्च की वसूली भी प्राधिकरण बिल्डर से ही करेगा। प्राधिकरण ने ही यह भूखंड आवंटित किया है।
सड़क धंसने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों का कहना है बेसमेंट की खोदाई के समय जरूरी सुरक्षा बंदोबस्त नहीं मिले। इसके अलावा बेसमेंट की खोदाई के लिए भूखंड की बाउंड्री से करीब पांच मीटर जगह छोड़कर ही काम किया जाना चाहिए। नक्शा स्वीकृत होने के समय भी इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। मौके पर अनुमति से अधिक खोदाई मिली है। इसकी वजह से बारिश में मिट्टी धंसी। इससे सड़क को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि बारिश की वजह से सोसाइटी के कॉमर्शियल कॉप्लेक्स में भीड़ कम थी। सामान्य दिनों में जिस जगह सड़क धंसी है वहां लोग सामान की खरीदारी करने के लिए अपनी गाड़ियां खड़ी कर देेते हैं। ऐसे में हादसा बड़ा हो सकता था। सड़क के साथ अस्थायी बैरिकेड भी ढह गई है।
वर्जन-
लंदन मार्ट की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया गया था। सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। बिल्डर ने अनुमति से अधिक खोदाई की है। आवंटन से जुड़े रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। -प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक, ग्रेनो प्राधिकरण