{"_id":"699da1b74d1026d6f80ce87c","slug":"murder-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88627-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के ध्यानार्थ::::::::: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दुपट्टे से घोंट दिया पति का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के ध्यानार्थ::::::::: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दुपट्टे से घोंट दिया पति का गला
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने छीन ली अपने सुहाग की सांसें
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला झूठ का राज, पत्नी ने पुलिस को दी थी हार्ट अटैक आने की सूचना
-सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तीन बच्चों की हंसी से गूंजने वाला घर अचानक सन्नाटे में डूब गया, जब पत्नी ने ही अपने सुहाग की सांसें छीन लीं। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिस पति की मौत को पहले हार्ट अटैक बताया गया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उस झूठ की परतें उधेड़ दीं। सच था दुपट्टे से घोंटकर की गई निर्मम हत्या।
मृतक की पहचान विजय (33) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। प्यार, विश्वासघात और हत्या की इस खौफनाक कहानी में पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर हत्या का खेल रचा था। सोमवार को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उस दुपट्टे की बरामदगी हुई, जिसने एक घर की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेलोन नरौरा बुलंदशहर निवासी विजय की शादी वहीं के नरौरा कस्ब निवासी राखी (29) से करीब 12 साल पहले हुई थी। दंपती के तीन बच्चे (एक लड़की व दो लड़के) हैं। विजय औद्योगिक सेक्टर साइट-सी क्षेत्र स्थित कूलर बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था। मृतक की पत्नी भी इसी कंपनी में काम करती हैं। वर्तमान में वो देवला गांव में एटीएम वाली गली के पास किराये के मकान में रहता था। करीब 15 दिन पहले विजय अपनी पत्नी को लेकर बुलंदशहर स्थित गांव के घर से देवला लेकर आया था। जबकि तीनों बच्चे गांव में हैं। सोमवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली की विजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। प्रारंभिक सूचना मृतक की पत्नी द्वारा दी गई थी। जिसमें उसने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि विजय की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी राखी और विचपरिया पिसावा सीतापुर निवाली गुरदीप (31) के बीच पिछले चार वर्षों से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर आरोपियों ने विजय की हत्या की थी।
पूर्व में आरोपी के साथ एक साल रह चुकी है महिला : आरोपी गुरदीप पिछले कई महीने से टैक्सी चलाने का काम करता है। गुरदीप मृतक विजय का दोस्त रह चुका है। इस कारण पूर्व में आरोपी का मृतक के घर आना-जाना था। पुलिस जांच में पता चला है कि पूर्व में मृतक की पत्नी आरोपी गुरदीप के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। इस दौरान वह एक वर्ष तक आरोपी के साथ परिजन को बिना बताए रही थी। तब परिजन के समझाने पर वह वापस लौटी थी। इसके बाद से राखी का पति से वाद-विवाद होता था। यही कारण है कि वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद और अवैध संबंध इस हत्याकांड की मुख्य वजह बने हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद राखी ने रविवार रात फोन करके आरोपी प्रेमी गुरदीप को घर बुलाया था। जब विजय सो रहा था। तब दोनों ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने मृतक भाई अशोक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने युवक की हत्या की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। -शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल नोएडा