{"_id":"69aacbc0512c37ef3202c1d8","slug":"muskan-from-sadopur-village-in-dadri-secured-771st-rank-in-the-upsc-exam-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: UPSC परीक्षा में दादरी के सादोपुर की बेटी मुस्कान का जलवा, मिली 771वीं रैंक; परिवार और गांव को गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: UPSC परीक्षा में दादरी के सादोपुर की बेटी मुस्कान का जलवा, मिली 771वीं रैंक; परिवार और गांव को गर्व
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दादरी के सादोपुर गांव की बेटी मुस्कान ने ऑल इंडिया 771 रैंक हासिल की है। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन ही उनकी इस उपलब्धि का मुख्य कारण है।
UPSC परीक्षा में मुस्कान ने पाई ऑल इंडिया 771वीं रैंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दादरी के सादोपुर गांव की बेटी मुस्कान ने ऑल इंडिया 771वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। मुस्कान की इस शानदार सफलता से पूरे सादोपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos
गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। ग्रामवासियों ने परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सादोपुर गांव की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की 5 बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिल बैसोया ने बताया कि मुस्कान की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है और आशा है कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम और अधिक ऊंचा करेंगी। मुस्कान ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे परिवार का सबसे अहम रोल है।