सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NEET Exam 2026 Candidates were granted entry after a three-stage security check

NEET UG Exam 2026: ग्रेटर नोएडा में अभ्यर्थियों को तीन चरण की सुरक्षा जांच के बाद मिला प्रवेश, कलावा भी काटा

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 03 May 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

दादरी के बदलपुर में स्थित कुमारी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों को तीन सुरक्षा चरणों से होकर गुजरना पड़ा।

NEET Exam 2026 Candidates were granted entry after a three-stage security check
NEET UG Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीट की परीक्षा को लेकर 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ा। दादरी के बदलपुर में स्थित कुमारी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों को तीन सुरक्षा चरणों से होकर गुजरना पड़ा। पहले उनके प्रवेश पत्र चेक किए गए। उसके बाद मेटल डिटेक्टर से उनकी पूरी जांच की गई।  फिर आंखों की जांच की गई। 

Trending Videos


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के 25 केंद्रों पर दोपहर 2:00 से 5:00 तक नीट की परीक्षा कराई जाएगी। नीट के अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 से केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। करीब आठ हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए हर केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं। किसी भी प्रकार की कोई भी गलत गतिविधि परीक्षा में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई अभ्यार्थी नकल करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं इसके साथ ही कुछ रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रखे गए हैं जो हर अभयार्थी की पल पल की गतिविधि पर नजर रखेंगे। अभ्यर्थियों को एनटीए की ओर से पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य उपकरण परीक्षा केंद्र पर एलाऊ नहीं किए गए थे। कई अभ्यर्थियों के कलावे कटवा दिए गए । वहीं, कई अभ्यर्थियों के कान के कुंडल भी उपकरण भी उतरवा लिए गए। अभ्यर्थियों में बताया कि एनटीए की ओर से जारी किए निर्देश पहले ही पढ़ लिए थे। इस बार वह उन निर्देश के अनुसार ही केंद्रों पर आए हैं। जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो और शांति से परीक्षा दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed