सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Locked in PG room, teenager beaten with stick

Noida: पीजी में कमरा बंद कर किशोर को डंडे से पीटा, लहूलुहान लड़का बेहोश; कपड़े उतार वीडियो बनाया, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
सार

पिटाई के वीडियो भी बनाए गए। डंडे के वार से किशोर लहुलुहान हो गया फिर भी आरोपी नहीं माने और कपड़े उतरवाए और फिर पीटते हुए वीडियो बनाया। 

Noida: Locked in PG room, teenager beaten with stick
सेक्टर-66 मामूरा की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा सेक्टर-66 मामूरा स्थित एक पीजी में तीन युवकों ने एक किशोर को कमरे में बंधक बनाया। फिर डंडे व गैस की पाइप से बेरहमी से पीटा। पिटाई के वीडियो भी बनाए। डंडे के वार से किशोर लहुलुहान हो गया फिर भी आरोपी नहीं माने और कपड़े उतरवाए और फिर पीटते हुए वीडियो बनाया। 

Trending Videos


किशोर के साथ आरोपी करीब 10 मिनट तक मारपीट करते रहे। आखिर में पिटाई से किशोर बेहोश हो गया तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित का इलाज चल रहा है उसके दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामूरा गांव में रहने वाला एक किशोर आठवीं में पढ़ता है। वह पड़ोस के पीजी में देखभाल का भी काम करता है। उसके एक दोस्त का शनिवार को जन्मदिन था। किशोर ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पीजी में जन्मदिन मनाया।

किशोर पीजी में रात करीब तीन बजे आराम कर रहा था, जबकि तीन दोस्त चौथे दोस्त को सेक्टर-53 गिझौड़ गांव छोड़ने चले गए थे। इसी बीच मामूरा के रहने वाले विनेश, वंश, कृष्णा नाम के युवक गलत इरादे से पीजी में आ धमके। आवाज सुनकर किशोर ने टोका तो तीनों नाराज हो गए। दो युवकों ने किशोर को गैस के पाइप और डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सिर व कान के पास डंडे लगने से किशोर लहूलुहान हो गया। 

किशोर के पिता ने बताया दोस्त के माध्यम से घटना का पता चला। दोस्त के मुताबिक तीनों आरोपित चोरी भी करते हैं। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित के दोस्त की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed