सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special train runs between Dadri and Prayagraj

Noida News: दादरी से प्रयागराज के बीच चली स्पेशल ट्रेन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Special train runs between Dadri and Prayagraj
विज्ञापन
- यात्रियों को अब दिल्ली और गाजियाबाद जाने की नहीं होगी जरुरत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को राहत देने के लिए दादरी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। रविवार को इस सेवा की शुरुआत हुई। पहली ट्रेन रात 10:15 बजे दादरी स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग ऑनलाइन भी शुरू कर दी है। प्रयागराज से आने वाली ट्रेन भी दादरी तक चलेगी। इससे यात्रियों को दिल्ली रेलवे मंडल पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। दादरी स्टेशन से नोएडा व ग्रेटर नोएडा से इसकी दूरी भी अधिक नहीं है। यह स्टेशन प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आता है। यहां से संचालित ट्रेनों का नियंत्रण भी प्रयागराज मंडल द्वारा किया जाएगा। रेलवे ने इस रूट की समय-सारिणी जारी कर दी है और टिकट बुकिंग पोर्टल पर इसकी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी समय-सारिणी के अनुसार, दादरी से चलने वाली स्पेशल ट्रेन (संख्या 0248) रात 10.15 बजे रवाना होकर खुर्जा (10.50 बजे), अलीगढ़ (11.22 बजे), हाथरस (11.47 बजे), टूंडला (12.33 बजे), शिकोहाबाद (1.40 बजे), इटावा (2.27 बजे), फफूंद (3.07 बजे), गोविंदपुरी (5.05 बजे), फतेहपुर (6.02 बजे), सिराथू (7.07 बजे) होते हुए सुबह लगभग 7.15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।


अब तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत जनपद के लोगों को अब प्रयागराज समेत अन्य स्थानों के लिए दिल्ली या गाजियाबाद जाना पड़ता था। निवासी लंबे समय से लंबी दूरी की स्पेशन ट्रेनों का ठहराव दादरी में कराने की मांग करते रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article