फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport passengers to get hotel and lounge facilities starting December

Noida Airport: एयपोर्ट के पास लग्जरी सुविधाएं दिसंबर से, तैयार किया जा रहा 220 कमरों वाला लग्जरी होटल

Wed, 08 Jul 2026 01:54 PM IST
Vijay Singh Pundir रोहित शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
रोहित शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 08 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हुए तीन सप्ताह बीत चुके हैं। एयरपोर्ट से 15 से ज्यादा शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। यात्री भार भी लगातार बढ़ रहा है। एयरपोर्ट में शुरूआती चरण में यात्रियों को रेस्तरां, ड्यूटी फ्री दुकानें और खाने पीने के स्टोर की सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
Noida Airport passengers to get hotel and lounge facilities starting December
नोएडा एयरपोर्ट के यात्रियों को दिसंबर से मिलेगी होटल और लाउंज की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर के अंदर यात्रियों को दिसंबर से लग्जरी होटल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए होटल, लाउंज और रेस्तरां जैसी सुविधाएं देने की तैयारी तेज कर दी गई है। रोजिएट ग्रुप की ओर से लग्जरी होटल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हुए तीन सप्ताह बीत चुके हैं। एयरपोर्ट से 15 से ज्यादा शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। यात्री भार भी लगातार बढ़ रहा है। एयरपोर्ट में शुरूआती चरण में यात्रियों को रेस्तरां, ड्यूटी फ्री दुकानें और खाने पीने के स्टोर की सुविधा मिल रही है। लेकिन परिसर के अंदर यात्रियों के रुकने या विश्राम करने के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं है। एयरपोर्ट के अंदर रोजिएट ग्रुप अपना 220 कमरों का होटल तैयार कर रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार दिसंबर तक होटल का संचालन शुरू करने की तैयारी है। होटल के अंदर ही यात्रियों को बैंक्वेट, डाइनिंग, वेलनेस और हाईटेक जिम, स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। होटल के निर्माण का 75 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


नवंबर तक शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद अब तेजी से इंटरनेशनल टर्मिनल को भी तैयार किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू किया जा सके। नवंबर तक उड़ानें शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घरेलू और विदेशी यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट की आय में भी होगा इजाफा
भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम नियंत्रण की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक है। पांच साल की इस अवधि में एयरपोर्ट से 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा के राजस्व आय का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें उड़ानों से एयरपोर्ट के सबसे ज्यादा मुनाफा होगा। इसमें यूडीएफ, लैंडिंग चार्ज, एमआरओ, कार्गो सेवाएं, पार्किंग शुल्क और अन्य चीजें शामिल हैं। वहीं गैर विमानन सुविधा जैसे होटल, लाउंज, रिटेल, खाने पीने के रेस्तरां, मोबिलिटी जैसी सुविधाओं से लगभग 1600 करोड़ रुपये की आय एयरपोर्ट को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed