{"_id":"6a5a91999f054eee4f036ce9","slug":"noida-immersed-in-the-spirit-of-the-fifa-world-cup-football-fever-visible-on-the-grounds-noida-news-c-1-noi1095-4511540-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फीफा वर्ल्ड कप के रंग में रंगा नोएडा, मैदानों पर दिखा फुटबॉल का जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फीफा वर्ल्ड कप के रंग में रंगा नोएडा, मैदानों पर दिखा फुटबॉल का जुनून
विज्ञापन
ओजस फुटबॉल खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्कूलों और अकादमियों में वर्ल्ड कप थीम पर प्रतियोगिताएं, लाइव स्क्रीनिंग और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित
- खिलाड़ियों ने विश्व स्तरीय तकनीक और टीमवर्क से सीखने का लिया मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अब नोएडा के स्कूलों और फुटबॉल अकादमियों तक पहुंच गया है। शहर में खिलाड़ियों और बच्चों के बीच फुटबॉल को लेकर बढ़ते उत्साह को देखते हुए विभिन्न संस्थानों ने वर्ल्ड कप थीम पर प्रतियोगिताएं, लाइव स्क्रीनिंग और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कीं। इन आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से जोड़ना और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा।
सेक्टर-50 स्थित राइजिंग स्टार फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने आरआर सिनेमा में फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा। सुबह छह बजे से खिलाड़ी कोच के साथ पहुंच गए थे। बड़े पर्दे पर मैच देखकर खिलाड़ियों ने विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की तकनीक, रणनीति और टीमवर्क को समझा। सेक्टर-49 स्थित एसडी विद्या स्कूल में फीफा वर्ल्ड कप की तर्ज पर इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें ज्योति, सरस्वती, भारती और गीता हाउस की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में ज्योति हाउस ने सक्षम के निर्णायक गोल की बदौलत भारती हाउस को 1-0 से हराकर खिताब जीता। सेक्टर-44 स्थित नॉर्दर्न यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने इंटर अकादमी टूर्नामेंट आयोजित किया, जिसमें टीमों को अलग-अलग देशों के नाम दिए गए। खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ल्ड कप जैसा माहौल बनाया। वहीं सेक्टर-141 स्थित फूटी फेमीज एकेडमी में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने फुटबॉल खिलाड़ियों के चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
फुटबॉल प्रशिक्षक रंजन ठाकुर ने बताया कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे आयोजन बच्चों को फुटबॉल के प्रति आकर्षित कर रहे हैं। फुटबॉल विशेषज्ञ गौरांग राठी का कहना है कि नियमित प्रतियोगिताओं से नोएडा से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं खिलाड़ी-
स्क्रीन पर फीफा देखती थी, स्कूल टूर्नामेंट में इसे महसूस करने का मौका मिला। -श्वेता, फुटबॉल खिलाड़ी
रोनाल्डो का फैन हूं, टूर्नामेंट में उनके अंदाज में खेलने का मौका मिला। -ओजस, फुटबॉल खिलाड़ी
फीफा देखकर तकनीक सीखती हूं और उसे खेल में अपनाने की कोशिश करती हूं। -रोहिनी सिंह, फुटबॉल खिलाड़ी
फीफा को गेम नहीं, सीखने की क्लास की तरह देखता हूं। -कयान धनखड़, फुटबॉल खिलाड़ी