फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Super Kings' four-day camp concludes.

Noida News: नोएडा सुपर किंग्स का चार दिवसीय शिविर संपन्न

Tue, 04 Aug 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Noida Super Kings' four-day camp concludes.
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग की टीम नोएडा सुपर किंग्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन सुबह हुई बारिश के कारण मैदान गीला हो गया, जिससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। हालांकि, पहले तीन दिन तक खिलाड़ियों ने ट्रायल और अभ्यास सत्र में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 14 अगस्त से लखनऊ में शुरू होने जा रही उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग के चौथे सीजन को देखते हुए टीम प्रबंधन ने एक से चार अगस्त तक इस शिविर का आयोजन किया था। शिविर के पहले दो दिनों में 25 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। चयन समिति ने प्रदर्शन के आधार पर सात खिलाड़ियों को टीम में जगह दी। इसके अलावा फ्रेंचाइजी पहले ही सात खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है, जबकि 11 खिलाड़ियों को ऑक्शन के माध्यम से टीम में शामिल किया गया है। तीन दिनों तक खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों को धार दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed