{"_id":"6a26ff3d3fe063930a04c963","slug":"noida-weather-maximum-temperature-was-39-1-degree-celsius-no-relief-from-heat-for-two-days-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Weather: 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, दो दिन गर्मी से राहत नहीं; 12 जून से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Weather: 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, दो दिन गर्मी से राहत नहीं; 12 जून से बारिश के आसार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार
भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। 12 से 14 जून तक बारिश की संभावना है, पर तापमान में कमी नहीं होगी। 13 जून से उत्तर भारत में मानसून तेज होगा।
गर्मी की मार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जून का महीना शुरू होने के बाद गर्मी भीषण रूप लेती जा रही है। दिन और रात बहुत गर्म हो रहे हैं, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़क धूप और गर्मी की वजह से हलक सूख रही है और हर कोई पसीने से भीगा दिखाई दे रहा है। सोमवार को गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा। हालांकि इस सप्ताह होने वाली बारिश गर्मी से हल्की राहत दे सकती है।
Trending Videos
आईएमडी की ओर से जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 51 प्रतिशत रही, ऐसे में गर्मी के साथ ही उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं ऐसे में बारिश की वजह से मौसम में कुछ परिवर्तन हो सकता है, लेकिन तापमान में विशेष कमी दर्ज होने की संभावना नहीं है। आज से 14 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ गर्म हवा भी तपाएगी और हल्की बारिश के बाद होने वाली उमस और भी बेहाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की दस्तक अब तेज होगी
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून की चाल अब तेज होगी। 13 जून से एक बार फिर पहाड़ों सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।