फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now, villagers too will help spruce up the school; local residents will get involved in the children's education.

Noida News: अब गांव के लोग भी संवारेंगे स्कूल, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ेंगे स्थानीय लोग

Fri, 02 Oct 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Now, villagers too will help spruce up the school; local residents will get involved in the children's education.
ग्रेटर नोएडा। गांव के स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई अब सिर्फ शिक्षकों और शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। जनपद के 8 पीएमश्री विद्यालयों में नवंबर से मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत अभिभावक, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और स्थानीय लोग स्कूल की गतिविधियों से सीधे जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य स्कूल के माहौल में सुधार के साथ बच्चों की पढ़ाई, नामांकन और विद्यालय में ठहराव को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि विद्यालय और समुदाय के बीच साझेदारी को मजबूत किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और अन्य लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। विद्यालयों की ब्रांडिंग और भौतिक परिवेश में सुधार के लिए जनसहभागिता से विभिन्न कदम उठाए जाएंगे। अभियान के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों को विद्यालय की गतिविधियों तथा समग्र शिक्षा की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed