सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online application will have to be done for PM Suryaghar Yojana

Noida News: पीएम सूर्यघर योजना के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Online application will have to be done for PM Suryaghar Yojana
विज्ञापन
यमुना सिटी। प्रदेश सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए बिजली निगम से अनुमोदन मिल जाएगा और लोग सरकार की ओर से मिलने वाली 60 प्रतिशत की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ घरों पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली उपलब्ध कराने तथा बिजली बिल को कम करने का काम किया जा रहा है। सोलर पैनल के लिए लोगों को आसान किस्तों पर लोन मिल रहा है। 1 किलोवाट पर 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार और 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। लोग इसके लिए https://pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 3 किलोवाट तक की क्षमता के लिए 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बिना गारंटी के लोन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, नवीनतम विद्युत बिल, मोबाइल नंबर तथा बैंक पासबुक अथवा रद्द चेक होना अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए लोग परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा के मोबाइल नंबर 8958609182, 7065381846 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed