{"_id":"69e8c8d6ac622d36dd0eed7a","slug":"open-drains-are-troubling-residents-of-greater-noida-west-increasing-the-risk-of-accidents-noida-news-c-23-1-lko1064-92922-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खुले नालों से ग्रेनो वेस्ट के लोग परेशान, बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खुले नालों से ग्रेनो वेस्ट के लोग परेशान, बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में खुले नालों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं, जब नालों में जलभराव के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि लोगों की सेहत और सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नालों में गंदगी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, सड़क किनारे खुले पड़े ये नाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसों का कारण बन सकते हैं। कई जगहों पर सुरक्षा के लिए कोई ढक्कन या बैरिकेडिंग भी नहीं है। निवासियों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
कोट-
ये खुले नाले हमारे लिए खतरे से कम नहीं हैं। बारिश के दौरान जलभराव से हादसों का डर बना रहता है। - हिमांशु खन्ना, स्थानीय निवासी
सड़कों पर पानी भरने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है और ग्राहक आने से कतराते हैं। - सुनील सचदेव, स्थानीय निवासी
खुले नाले हमारे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो गए हैं, प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। - शिवम निगम, स्थानीय निवासी
यह समस्या पुरानी है और अब बड़े हादसे का कारण बन सकती है। - मनीष, स्थानीय निवासी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X