{"_id":"6a0f07193ad40dc4920b6874","slug":"people-troubled-by-dirty-water-in-i-block-of-beta-2-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95365-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीटा-2 के आई ब्लॉक में गंदे पानी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीटा-2 के आई ब्लॉक में गंदे पानी से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपूर्ति में कमी और कम प्रेशर से लोगों में रोष
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई कम समय के लिए हो रही है और ही बीच-बीच में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। साथ ही लोगों की शिकायत है कि प्रेशर काफी कम रहता है जिससे कई घरों में पहली मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इन समस्याओं के कारण लोगों में काफी रोष है।
स्थानीय निवासी ललित जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हूई है। कई दिनों से लोग परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। वहीं, दिनेश पंवार ने कहा कि शिकायतों के बाद भी प्राधिकरण केवल आश्वासन दे रहा है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि सुबह विद्युत फॉल्ट और एक ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पानी की समस्या हुई थी। मोटर को ठीक करा दिया गया है और जल्द सप्लाई सामान्य हो जाएगी। गंदे पानी की शिकायत पर उन्होंने जांच कराने की बात कही है। सेक्टरवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर वे प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे।
Trending Videos