{"_id":"6a070eb2fa19d82c8503c6e7","slug":"percentage-worries-will-be-solved-with-math-questions-noida-news-c-1-noi1095-4285294-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गणित के सवालों से हल होगी प्रतिशत चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गणित के सवालों से हल होगी प्रतिशत चिंता
विज्ञापन
वंशिका,नारायणा पब्लिक स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतुलित रहा सीबीएसई सेकेंड बोर्ड में गणित का पेपर, छात्रों के चेहरे खिले
84 से 90 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने भी दी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सीबीएसई के सेकंड एग्जाम के तहत बुधवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर गणित की परीक्षा हुई। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र पिछली परीक्षा की तुलना में आसान और संतुलित था। अधिकतर सवाल सिलेबस के अनुसार, पूछे गए थे। पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
जिले में सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 11 हजार 506 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सबसे अधिक छात्र गणित और विज्ञान के हैं। नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 22 केंद्रों पर दूसरी बार छात्रों को परीक्षा देने को मिली। गणित की परीक्षा को लेकर सुबह छात्रों के चेहरों पर तनाव साफ नजर आया। इससे पहले हुई बोर्ड परीक्षा में गणित का प्रश्नपत्र कठिन आने के कारण कई छात्रों के अंक प्रभावित हुए थे। इसी वजह से इस बार विद्यार्थी और अभिभावक दोनों अधिक चिंतित दिखाई दिए।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक बच्चों के साथ पहुंचे और परीक्षा समाप्त होने तक इंतजार करते नजर आए। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों और पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
-- -- -- -- -- -- --
मेरे 84 अंक आए हैं जबकि तैयारी के अनुसार मुझे ज्यादा नंबर की उम्मीद थी। इस बार और बेहतर अंक की उम्मीद है। -आदित्य शर्मा
पिछली बार की तुलना में पेपर काफी अच्छा आया था। लगभग सभी सवाल पहले से पढ़े हुए थे। अच्छे अंकों की उम्मीद है। -प्रकृति चहल
पेपर अच्छा आया। सवाल भी ठीक तरीके से पूछे गए थे। पहले बोर्ड एग्जाम की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र ज्यादा सरल था। -परी
इस बार का प्रश्नपत्र पहली बार से काफी सरल रहा। इस बार पुराने वाले से अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है। -भविष्य
पिछली बार पहली गणित की परीक्षा होने के कारण कई सवाल छूट गए थे लेकिन इस बार कुछ भी नहीं छूटा है। - वंशिका

Trending Videos