{"_id":"6a300186817c8b9f1d08a43a","slug":"pipeline-bursts-for-the-10th-time-in-a-month-residents-distressed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97575-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक माह में 10वीं बार फटी पाइप लाइन, निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक माह में 10वीं बार फटी पाइप लाइन, निवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-3 में पानी की सप्लाई बाधित होने से निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में एक माह में 10 बार पाइप लाइन फट चुकी है। सोमवार सुबह एक बार फिर पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया और कई घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई।
सेक्टर निवासी नीलम यादव ने बताया कि डी ब्लॉक में सुबह 8 बजे पेयजल की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के कई घरों में पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई। आरोप है कि कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई ही नहीं होती है। अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक जलापूर्ति होती है। सोमवार को इसी दौरान पाइप लाइन फट गई, जिससे दोपहर तक पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। आरोप है कि शाम तक भी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। ब्यूरो