फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster falling from flat; residents' lives at risk.

Noida News: फ्लैट से गिर रहा प्लास्टर, खतरे में निवासियों की जान

Sat, 11 Jul 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Plaster falling from flat; residents' lives at risk.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी
फोटो--
विज्ञापन

- पिछले 10 दिनों में 20 से 25 घरों में हो चुकी प्लास्टर गिरने की घटना

-निवासी बोले- क्षतिग्रस्त हिस्सों की न तो जांच कराई गई और न ही स्थायी मरम्मत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी व अन्य हिस्सों से प्लास्टर और सीमेंट के टुकड़े गिरने की घटनाओं ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सोसाइटी के कई हिस्सों में दीवारों और छतों से प्लास्टर उखड़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते काम नहीं कराया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में प्रतिदिन पार्क व ओपन एरिया में छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं। इसके अलावा महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य निवासी दिनभर इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं। ऐसे में ऊपर से गिरने वाला प्लास्टर या सीमेंट का बड़ा टुकड़ा किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि यह केवल रखरखाव का नहीं, बल्कि सीधे-सीधे सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इस समस्या की शिकायत कई बार सोसाइटी प्रबंधन के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। क्षतिग्रस्त हिस्सों की न तो जांच कराई गई और न ही स्थायी मरम्मत की गई।
विज्ञापन

स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग
लोगों ने मांग की है कि पूरी सोसाइटी का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, ताकि फ्लैट की मजबूती और जोखिमों का आकलन हो सके। साथ ही जहां-जहां प्लास्टर उखड़ रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए और तब तक उन स्थानों को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित बनाया जाए। सोसाइटी का रखरखाव और प्रत्येक परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करना ही समझदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 25 जगह गिर चुका प्लास्टर
निवासियों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों में 20 से 25 जगह प्लास्टर गिरने की घटना सामने आ चुकी है। कई बार बिल्डर प्रबंधन से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सोसाइटी बड़ी भी नहीं है कि काम कराने में समय लगे। छोटी सी सोसाइटी में भी लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। यदि किसी दिन बड़ा हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार बिल्डर प्रबंधन ही होगा।

हो सकता है बड़ा हादसा

कई जगहों से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। बच्चे रोज यहीं खेलते हैं। किसी के सिर पर मलबा गिर गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। - प्रमोद गंगवार,निवासी

हमने कई बार सोसाइटी प्रबंधन को शिकायत दी, लेकिन केवल आश्वासन मिला। सुरक्षा से जुड़े मामलों में देरी नहीं होनी चाहिए। - अनिल पांडेय,निवासी

जहां-जहां प्लास्टर उखड़ रहा है, वहां तुरंत मरम्मत होनी चाहिए। तब तक उन स्थानों को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित बनाया जाए। - दिनेश सिंह,निवासी

पूरे परिसर का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। - सौरभ शुक्ला,निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी में गिरा प्लास्टर ।  स्रोत  निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article