फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leaning trees in the sectors could cause accidents.

Noida News: सेक्टरों में झुके हुए पेड़ बन सकते हैं हादसे का कारण

Sat, 11 Jul 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Leaning trees in the sectors could cause accidents.
खतरनाक पेड   नोएडा सेक्टर 62 के पास ये पेड कभी भी किसी के उपर गिर सकता है सूखने के बावजूद इस नह
फोटो है
विज्ञापन

सेक्टरों में झुके हुए पेड़ बन सकते हैं हादसे का कारण
-पुराने पेड़ रखरखाव की कमी के चलते आम जनता के लिए परेशानी बनते जा रहे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा के पॉश इलाकों और सेक्टरों में एक तरफ हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ रखरखाव की कमी के चलते यही पेड़ अब आम जनता के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। शहर के सेक्टरों में कई पेड़ ऐसे हैं जो पूरी एक तरफ से झुके हुए हैं। सड़क और फुटपाथ की तरफ गिरने की कगार पर हैं। ऐसे में बारिश और तेज हवा या आंधी में गिरने का खतरा बना रहता है और कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

सेक्टर-12 सी ब्लॉक में भारी-भरकम पेड़ कमजोर लकड़ी के सहारे अटका हुआ है। सपोर्ट के लिए लगाई गई लकड़ी पहले से ही बीच से टूटी और खोखली दिख रही है। पेड़ उस रास्ते पर झुका हुआ है जहां से लोग पैदल गुजरते हैं। थोड़ी सी भी तेज हवा या बारिश होने पर यह कभी भी नीचे गिर सकता है। वहीं, सेक्टर-62 और सेक्टर-73 में लगे पेड़ भी जड़ से कमजोर हो चुके हैं और एक तरफ झुके हुए हैं। निवासियों का कहना है कि इस रास्ते से दिनभर बच्चों, बुजुर्गों और गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है। बेहतर है कि प्रशासन वक्त रहते इस पेड़ की छंटाई करे या इसे सही तरीके से फिक्स करे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों से बातचीत
सेक्टर के अंदर ऐसे कई पेड़ हैं जो झुके हुए हैं। तेज आंधी या बारिश में पेड़ गिरते रहते हैं। सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ सेक्टर 62 आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे सेक्टर के सी ब्लॉक में पुराना पेड़ हटाना बहुत जरूरी है। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। -डॉ. तरसेम चंद, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-12
हमारे सेक्टर में पुराने पेड़ हो चुके हैं यह एक तरफ झुके हुए हैं। कुछ पेड़ों की जड़ बहुत कमजोर हो गई है। -आशा, पोद्दार, सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी

खतरनाक पेड   नोएडा सेक्टर 62 के पास ये पेड कभी भी किसी के उपर गिर सकता है सूखने के बावजूद इस नह

खतरनाक पेड   नोएडा सेक्टर 62 के पास ये पेड कभी भी किसी के उपर गिर सकता है सूखने के बावजूद इस नह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed