फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire safety measures were not found in 10 out of 11 coaching centers.

Noida News: 11 में से 10 कोचिंग सेंटरों में नहीं मिले आग से बचाव के इंतजाम

Sat, 11 Jul 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Fire safety measures were not found in 10 out of 11 coaching centers.
11 में से 10 कोचिंग सेंटरों में नहीं मिले आग से बचाव के इंतजाम
विज्ञापन

प्राधिकरण व अग्निशमन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, कल तक का दिया गया अल्टीमेटम
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अभी तक कोचिंगों में कोई लापरवाही नहीं मिल रही थी। जब शनिवार को ग्रेनो प्राधिकरण ने सख्ती की तो अल्फा कमर्शियल बेल्ट के 11 में से 10 कोचिंग में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी मिले। इन कोचिंग सेंटर्स को सोमवार तक का समय दिया गया है। दोबारा जांच में हालात खराब मिले तो तत्काल सील किया जाएगा।
सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर शनिवार को अल्फा कमर्शियल बेल्ट में टीम ने ओम टॉवर में चल रहे कोचिंग सेंटर्स में सुरक्षा इंतजाम परखे। अधिकारियों का कहना है कि 11 में से केवल एक में सुरक्षा इंतजाम ठीक मिले हैं। किसी भी हादसे के दौरान यहां अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि सुरक्षा इंतजाम पूरे कराए जाएं। ओएसडी मुकेश कुमार सिंह की अगुआई में यह अभियान अभी चालू रहेगा। अल्फा कमर्शियल बेल्ट के अलावा जगत फार्म, नॉलेज पार्क-3 समेत अन्य स्थानों पर जांच अभियान चालू रहेगा।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम मेधा रूपम ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कोचिंग सेंटर्स को आग से बचाव के इंतजाम पूरा करने के लिए कहा था। इसका समय भी सोमवार को पूरा हो रहा है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को डीएम मेधा रूपम और डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने भी सीईओ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी कोचिंग सेंटर्स में सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने को लेकर वार्ता हुई थी। इसके तुरंत बाद ही कोचिंगों में जांच शुरू हो गई है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी विनोद पांडेय व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर्स में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने भी बैठक की। इसमें अधिकारियों को डीएम के निर्देश के बारे में बताया गया है। उनका कहना है कि जो कोचिंग सोमवार तक सुरक्षा बंदोबस्त पूरे नहीं करें। उनकी दोबारा से जांच कर वहां सील की कार्रवाई सख्ती से पूरी कराएं।

यहां हुई प्राधिकरण की जांच
ट्यूटोरिक्स ट्यूशन सेंटर, एनविक इंफाेटेक, कोटा एकेडमी, इनकैप सेंटर, मेरिट एजूकेशन, एडवांस इंस्टीटूयूट, मेक सेंटर, लक्ष्य क्लासेस, रस्तोगी प्रोपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन-कोचिंग भी चल रही, पेंडुलु मेडू क्लासेज, ए4एस कोचिंग। ए4एस कोचिंग में स्थिति ठीक मिली है।
वर्जन-
अल्फा कमर्शियल बेल्ट के ओम टॉवर में 11 कोचिंग की जांच की गई थी। इनमें से 10 में खराब इंतजाम मिले हैं।
- राजेश निम, वरिष्ठ प्रबंधक, ग्रेनो प्राधिकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed