फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The outgoing chairman will take charge as administrator.

Noida News: प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे निवर्तमान चेयरमैन

Sat, 11 Jul 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
The outgoing chairman will take charge as administrator.
प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे निवर्तमान चेयरमैन
विज्ञापन

- नीतिगत फैसले लेने का नहीं होगा अधिकार, छह माह देखेंगे रूटीन कामकाज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अमित चौधरी ही अब प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। चेयरमैन पद का कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश शासन ने यह आदेश जारी किया। चुनाव न होने की स्थिति में जिलाधिकारी को निवर्तमान अध्यक्ष को ही प्रशासक नामित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमित चौधरी 12 जुलाई से अगले छह माह या नए चुनाव होने तक सामान्य रूटीन का कामकाज देखेंगे। हालांकि, उन्हें कोई भी नीतिगत फैसला लेने का अधिकार नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में नीतिगत प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे जाएंगे। इस आदेश के बाद अब जिले के तीन ब्लॉक दादरी, जेवर और बिसरख के प्रमुखों के पदों पर भी प्रशासक नामित होने का रास्ता साफ हो गया है। उनका कार्यकाल 26 जून को समाप्त हो चुका है। ग्राम प्रधानों के पदों पर पहले ही प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed