सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plaster falls at Ajnara Le Garden society after Arihant Ambar incident questions raised over poor quality in G

Greater Noida: अरिहंत अंबर के बाद अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गिरा प्लास्टर, खराब गुणवत्ता पर उठे सवाल

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गुरुवार को करीब साढ़े आठ बजे टावर जी के 22वीं मंजिल में एक फ्लैट में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि प्लास्टर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Plaster falls at Ajnara Le Garden society after Arihant Ambar incident questions raised over poor quality in G
अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गिरा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में गुरुवार को करीब साढ़े आठ बजे टावर जी के 22वीं मंजिल में एक फ्लैट में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि प्लास्टर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। निवासियों ने खराब गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कई बार मेंटेनेंस टीम को बताने के बाद भी सोसाइटी में रिपेयरिंग का काम नहीं कराया जाता है। 



सोसाइटी के जी 2205 में रहने वाली रेखा दीक्षित ने बताया कि बेड पर वह और बेटे बैठे हुए थे। अचानक बेड के पास ही प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। यदि प्लास्टर का हिस्सा बेड पर गिरता तो किसी की जान भी जा सकती थी।  उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी में मेंटेनेंस टीम से दरार आने पर काम करने के लिए कहा जाता है तो उनका कहना होता है कि वह यह सब काम बाहर के मिस्त्री बुलाकर करवा लें, यह काम उनका नहीं है। उनका आरोप है कि कई बार सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी उठाने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हाल ही में अरिहंत अंबर नंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से एक जान भी जा चुकी है। उसके बाद भी अन्य सोसाइटी के लोग गंभीर होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। निवासियों ने सोसाइटी में स्ट्रक्चर ऑडिट करने की मांग की है। वही उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed