{"_id":"6a393a9d5e1127a2c70415ef","slug":"players-step-up-their-training-for-the-sub-junior-national-archery-championship-noida-news-c-1-noi1095-4422516-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी के लिए खिलाड़ियों ने बढ़ाई मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी के लिए खिलाड़ियों ने बढ़ाई मेहनत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर नोएडा स्टेडियम में रोजाना 4 से 5 घंटे कर रहे अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। आगामी 20 जुलाई से जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर नोएडा स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ खिलाड़ी अब पहले की तुलना में दोगुना समय अभ्यास कर रहे हैं। कई खिलाड़ी रोजाना 4 से 5 घंटे तक निशानेबाजी, फिटनेस और तकनीकी प्रशिक्षण पर ध्यान दे रहे हैं। कोच बालम सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराया जा रहा है। तकनीकी सुधार के साथ-साथ मानसिक मजबूती और एकाग्रता बढ़ाने पर भी विशेष काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का उत्साह दिखाई दे रहा है।
कोट-
मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना है, इसलिए अभ्यास का समय बढ़ाकर लगातार मेहनत कर रहा हूं। -श्रिहान
सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास कर रही हूं ताकि प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकूं। -भूमि यादव
नेशनल प्रतियोगिता बड़ा मंच है। कोच के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहा हूं और जिले का नाम रोशन करना चाहता हूं। -उत्कर्ष मिश्रा
सभी खिलाड़ी पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक जीतेंगे। -बालम सिंह, कोच