{"_id":"6a465cfea389dbad7202a06c","slug":"police-saved-a-truck-driver-from-suicide-on-alert-from-meta-noida-news-c-23-1-lko1064-98995-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक को आत्महत्या से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक को आत्महत्या से बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रियल-टाइम लोकेशन ट्रेस कर 20 मिनट में पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। त्वरित कार्रवाई और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस ने ट्रक चालक(38) की जान बचा ली। पत्नी से विवाद के बाद तनाव में आए चालक ने आत्महत्या के निर्णय का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसके बाद मिले अलर्ट पर पुलिस ने उसकी रियल-टाइम लोकेशन ट्रेस कर उसे बचा लिया।
पुलिस के अनुसार, 30 जून को चालक ने आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट किया था। सुबह 10:57 बजे मेटा की ओर से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को इस संबंध में ई-मेल मिली। इसके बाद सेंटर ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल को सूचना दी, जहां से जानकारी मिलने पर दादरी पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर करीब 20 मिनट तक पीछा किया और ट्रक को रुकवाया।
तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर लोहे की रॉड पर रस्सी का फंदा बंधा मिला। इसके बाद पुलिस ने चालक को नीचे उतारकर पानी पिलाया, काउंसलिंग की और उसके परिजनों को बुलाया। चालक ने बताया कि तनाव की वजह से सुनसान स्थान पर ट्रक रोककर आत्महत्या का इरादा बना चुका था।