सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Polluted water damages flora at Surajpur Wetland.

Noida News: प्रदूषित पानी से सूरजपुर वेटलैंड के पेड-पौधों को नुकसान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Polluted water damages flora at Surajpur Wetland.
विज्ञापन
2024 में प्रदूषित पानी के कारण सूख गए थे हजारों पेड़

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर वेटलैंड में नाले का दूषित पानी जा रहा है, जिससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। कई पेड़ सूख चुके हैं। सूरजपुर वेटलैंड करीब 300 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें से 60 हेक्टेयर वॉटर बॉडी है। वर्ष 2024 में नाले के गंदे व प्रदूषित पानी के कारण यहां के हजारों पेड़ सूख गए थे, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद वन विभाग हरकत में आया और प्राधिकरण को गंदे पानी के नाले पर एसटीपी लगाने के लिए पत्र लिखा। साथ ही मई माह में गंदे पानी को वेटलैंड से बाइपास कर लोहिया नाले में डाला गया, लेकिन वेटलैंड में पानी की कमी होने पर नाले का गंदा पानी फिर से छोड़ा जा रहा है।
अफसरों का कहना है कि दूसरा कोई विकल्प नहीं होने पर पानी छोड़ा जाता है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि प्राधिकरण को समय-समय पर एसटीपी बनाने के लिए पत्र लिखा गया था। कुछ माह पहले निर्माण शुरू हो गया है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक एसटीपी शुरू हो जाएगा। उसके बाद नाले का प्रदूषित पानी वेटलैंड में नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed