फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power remained out for 12 hours in several sectors of the city.

Noida News: शहर के कई सेक्टरों में 12 घंटे तक गुल रही बिजली

Thu, 09 Jul 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Power remained out for 12 hours in several sectors of the city.
-उपकेंद्रों में भरा पानी, करंट की चपेट में आने से लावारिस पशु मरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लगातार हो रही बारिश का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। बृहस्पतिवार को सेक्टर-31, 34, 50, 62बी, 84, 99, 108, 116, 117 और 122 समेत सर्फाबाद, बरौला व अन्य कई सेक्टरों में बारह घंटे तक बिजली गुल रही। घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। बारिश के बीच बिजली नहीं मिलने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। बृहस्पतिवार को बिजली उपकेंद्रों में पानी भरने से ऐसे हालात बने। कई स्थानों पर जमीन से कुछ ऊंचाई पर रखे ट्रांसफार्मर भी पानी में डूबने से खराब हो गए। भाकियू क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने कहा कि सेक्टर-122 में आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं सर्फाबाद में लावारिस पशु करंट की चपेट में आकर मर गया। ऐसे ही कई और स्थानों पर भी लोगों ने करंट की शिकायतें की। उधर अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है।



जलभराव होने पर जेसीबी लेकर पहुंचा प्राधिकरण
बारिश के दौरान लेबर चौक के पास जलभराव से ट्रैफिक थम गया। प्राधिकरण ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर जेसीबी को काम पर लगा दिया। जो भी गाड़ी या बाइक जलभराव में थमी उसको जेसीबी की मदद से धकेल कर किनारे तक पहुंचाया। ऐसे ही अन्य स्थानों पर भी जेसीबी की मदद से वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed