फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations for the fair at Nankeshwar Mahadev Shiva Temple gain momentum.

Noida News: नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर में तेज हुईं मेले की तैयारियां

Sun, 26 Jul 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the fair at Nankeshwar Mahadev Shiva Temple gain momentum.
रबूपुरा (संवाद)। नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले की तैयारियां और तेज हो गई हैं। मेला 7 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगा। 10 अगस्त को त्रयोदशी में 11 अगस्त को शिव चौदस को भोलेनाथ को कांवड़ चढ़ाई जाएगी। रबूपुरा से 6 किलोमीटर की दूरी पर यमुना की तलहटी पर बने प्राचीन व ऐतिहासिक नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर की क्षेत्र में बहुत मान्यता है। यहां गौतम बुद्ध नगर का सबसे बड़ा मेला लगता है। जिसमें यूपी के साथ ही हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से आकर श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मेले में हवन व आरती होगी। प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक और विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मेले में इनामी कुश्तियां और दंगल का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed