{"_id":"699d9b25a19cca20f1095172","slug":"remember-the-helpline-number-it-will-be-useful-in-times-of-trouble-grnoida-news-c-1-noi1095-3986863-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेल्पलाइन नंबर का याद रखें, मुसीबत में काम आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेल्पलाइन नंबर का याद रखें, मुसीबत में काम आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला
सेक्टर-48 स्थित ग्रीन वैली अकादमी में छात्र-छात्राओं ने पढ़ा जागरूकता और नियमों का पाठ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुलिस हेल्पलाइन नंबर से लेकर महिला, चाइल्ड, साइबर हेल्पलाइन को याद रखें। जरूरत व मुसीबत में ये नंबर काम आएंगे। गुड टच व बैड टच का ध्यान रखें। ये बातें नोएडा जोन के एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं। सेक्टर-48 स्थित ग्रीन वैली अकादमी में मंगलवार को आयोजन किया गया था। इसमें डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
एसीपी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है और सदैव आपकी मदद के लिए खड़ी है। आपको जागरूक नागरिक बनना है और देश को आगे लेकर जाना है इसलिए आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। घर व परिवार के लोग अगर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तब उन्हें भी रोकिए।
एसीपी ने साइबर अपराध को लेकर कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक वैश्विक समस्या है। अगर आपने कोई भी लिंक क्लिक किया, ओटीपी बताया, बैंक, आधार, पैन आदि की जानकारी दी तो आप साइबर अपराध के शिकार हो जाएंगे। अब अनजान नंबरों से वीडियो कॉल कर फंसाया जा रहा है। आप इसके शिकार हो जाएं तो घबराएं नहीं, पुलिस से शिकायत करें। इसके लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 है।
एसीपी ने बच्चों से अपील की कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें और उनकी बातों में नहीं आएं। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछे। इस मौके पर कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील भारद्वाज, स्कूल के डायरेक्ट अभिलाष शर्मा, चेयरमैन कुसुम लता शर्मा, प्रिंसिपल जय लक्ष्मी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Trending Videos