{"_id":"6a4663afef41ab4b7d053c26","slug":"residents-lives-are-left-in-limbo-due-to-the-lack-of-a-backup-noida-news-c-491-1-rgh1002-8139-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैकअप के अभाव में लटक जाती है निवासियों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैकअप के अभाव में लटक जाती है निवासियों की जिंदगी
विज्ञापन
सौरभ शर्मा , 22 डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-22 डी सोसाइटी के प्रत्येक टावर में खराब पड़ी है एक लिफ्ट, बिजली कटौती के दौरान बढ़ जाती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी में लिफ्टों की बदहाल व्यवस्था से निवासी रोजाना परेशान हो रहे हैं। सोसाइटी में कुल 10 हाईराइज टावर हैं। प्रत्येक टावर में दो लिफ्ट हैं। प्रत्येक टावर की एक लिफ्ट खराब है। यानी कुल 20 लिफ्टों में से सिर्फ 10 लिफ्ट ही चालू हैं। ऐसे में बिजली कटौती के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पर्याप्त बैकअप व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली जाते ही लिफ्टों का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाता है। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को कई-कई मंजिल सीढ़ियों के सहारे चढ़ना-उतरना पड़ता है। सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं, छोटे बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बंद पड़ी लिफ्टों को ठीक कराने और बिजली कटौती के दौरान लिफ्ट संचालन के लिए बैकअप की व्यवस्था करने की मांग कर चुके हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। यदि समय रहते सभी लिफ्टों को चालू नहीं कराया गया तो किसी भी आपात स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है।
बिजली कटते ही घंटों करना पड़ता है लिफ्ट चालू होने का इंतजार
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि 22डी सोसाइटी में बिजली कटौती होने पर लिफ्ट चालू होने का कई-कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार परिजन बुजुर्गों के लिए सोसाइटी परिसर के भूतल या लॉबी में बैठने की व्यवस्था कर देते हैं, ताकि बिजली आने और लिफ्ट शुरू होने तक उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। निवासियों का कहना है कि यह स्थिति आए दिन होती है।
विज्ञापन
- सोसाइटी में लिफ्टों से संबंधित परेशानियां आए दिन होती रहती हैं। कोई समाधान नहीं हो रहा। -पुष्पेंद्र चौधरी
- सोसाइटी के प्रत्येक टावर में दो लिफ्टें है, जिनमें से सिर्फ एक ही लिफ्ट का संचालन होता है। -प्रदीप शर्मा
- कई बार बिजली बैकअप के लिए शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -सौरभ शर्मा
- लिफ्ट के साथ-साथ अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है -समर्पित आर्या