{"_id":"6a37f5ae1ae92a1dfe087b2b","slug":"residents-protest-against-the-89-paise-hike-in-maintenance-charges-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98069-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 89 पैसे मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में उतरे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 89 पैसे मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में उतरे निवासी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते निवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
- आरोप, एजेंसी ने कहा था कि नहीं बढ़ेगा कोई शुल्क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ईकोविलेज एक सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के फैसले के खिलाफ रविवार को निवासियों ने फिर प्रदर्शन करके विरोध जताया। निवासियों ने सोसाइटी परिसर में एजेंसी वाइजी फैसिलिटी के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि बिना सहमति के एकतरफा शुल्क बढ़ाया गया, जबकि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निवासियों का कहना है कि रखरखाव एजेंसी संवाद करने से भी भाग रही है। एसएचओ बिसरख की मध्यस्थता में बुधवार को बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन स्थगित कर दी गई।
पहले एजेंसी 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से मेंटेनेंस शुल्क वसूल रही थी। अब इसमें 89 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें एक जून से लागू करने की घोषणा की गईं, निवासी जिसके खिलाफ हैं। सोसाइटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में ग्रेविटी एजेंसी को हटाकर वाइजी फैसिलिटी को नियुक्त किया गया था। उस समय ई-मेल के जरिए लिखित आश्वासन दिया गया था कि एजेंसी 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर पर ही सेवाएं देगी, लेकिन आठ महीने बाद ही बिना सहमति शुल्क बढ़ाना अनुचित और मनमाना है। आरोप है कि बिजली, सुरक्षा, पार्किंग, क्लब, कूड़ा निस्तारण और लिफ्ट जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समस्याओं का समाधान तो दूर वार्ता करने तक को रखरखाव एजेंसी तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि उनकी नहीं सुनी गई तो आंदोलन की धार तेज की जाएगी।