फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Yash aims to bring glory to the country in boxing.

उभरते खिलाड़ी : बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं यश

Thu, 09 Jul 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Yash aims to bring glory to the country in boxing.
यश यादव । उभरते खिलाड़ी
सेक्टर-122 निवासी 13 वर्षीय यश यादव बॉक्सिंग में लगातार शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित पारस पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्र यश पिछले चार वर्षों से गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में कोच राजन कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन करीब पांच घंटे अभ्यास करते हैं। यश ने जून 2026 में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक वह पांच स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीत चुके हैं। कोच राजन कुमार का कहना है कि यश में सीखने का जज्बा और मेहनत करने की क्षमता उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। वह कई बार अपने से बड़े वर्ग के खिलाड़ियों के साथ भी मुकाबला करते हैं। पिता ललित कुमार और मां सुरेंद्री देवी यश के खेल करियर में हर कदम पर उनका साथ दे रहे हैं। यश का सपना राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed