{"_id":"69f76c0ac101bc4f080ffd93","slug":"rising-cylinder-prices-have-hit-restaurants-and-eateries-with-inflation-grnoida-news-c-1-noi1095-4238903-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिलिंडर कीमतें बढ़ने से रेस्तरां और ढाबों में महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिलिंडर कीमतें बढ़ने से रेस्तरां और ढाबों में महंगाई की मार
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। वाणिज्यिक सिलिंडर के दाम फिर बढ़ने से रेस्तरां और ढाबों के मेन्यू में दाम भी बढ़ गए हैं। संचालकों का कहना है कि गैस की किल्लत से पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। अब इसकी कीमत बढ़ने से लागत में इजाफा हो रहा है।
मुगलई डिश 20-50 रुपये महंगी
सेक्टर-18 स्थित रेस्तरां संचालक ने बताया कि मुगलई डिश के दाम में बीस से पचास रुपये तक का इजाफा किया गया है। मुगलई डिश तैयार करने में अधिक गैस लगती है। धीमी आंच पर तैयार होने वाले इन व्यंजन के दाम इसलिए बढ़ाए गए हैं। रोटी के दाम पहले ही बढ़ा दिए गए थे।
दाल मखनी 15 रुपये महंगी
सेक्टर-48 स्थित ढाबा संचालक रवि नारायण ने बताया कि दाल मखनी के रेट पंद्रह रुपये बढ़ाए हैं। दाल मखनी के ऑर्डर ज्यादा होते हैं। इस बनने में भी समय लगता है। तवा रोटी के दाम अब बीस रुपये कर दिए हैं।
डोसा का दाम भी बढ़ा
सेक्टर-51 स्थित रेस्तरां संचालक राजीव त्यागी ने बताया कि मेन्यू से डोसा के दाम बढ़ाए हैं। अब डोसा की कीमत 150 रुपये कर दी है। इसी तरह कई रेस्तरां और ढाबों पर व्यंजनों के दाम में तब्दीली हुई है।
-- --
पीजी में भी दिखा असर
सेक्टर-61 स्थित पीजी संचालक रोहित अवाना ने बताया सिलिंडर मिलने में परेशानी पहले ही आ रही थी अब दोबारा दाम बढ़ने से थाली से रोटी पूरी तरह से हटा दी है। अब सिर्फ सब्जी और चावल ही परोसे जा रहे हैं। नाश्ते में भी ऐसे व्यंजन बना रहे हैं जिनमें गैस का उपयोग कम हो।
Trending Videos