सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road turned into a parking lot; traffic jam ensues.

Noida News: सड़क को बना दिया पार्किंग स्थल, लग रहा जाम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Road turned into a parking lot; traffic jam ensues.
ग्रेटर नोएडा के दादरी में लगा जाम ।  संवाद
विज्ञापन
सड़क को बना दिया पार्किंग स्थल, लग रहा जाम

रेहड़ी-पटरी वालों ने भी सड़क पर किया अतिक्रमण, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। रेलवे रोड पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान लोगों ने कई स्थानों पर पार्किंग बना ली है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रेहड़ी-पटरी विक्रेता भी सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस जाम की समस्या दूर करने में नाकाम साबित हो रही है। रेलवे रोड पर आरओबी पुल से मुख्य तिराहे तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा करीब डेढ़ माह पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। सड़क के दोनों ओर आधे-आधे हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष पुरानी सड़क से दोनों दिशाओं का यातायात संचालित किया जा रहा है। निर्मित हिस्से पर रेलवे रोड सब्जी मंडी, पंजाब नेशनल बैंक, नवीन अस्पताल और भगवती नर्सिंग होम सहित कई स्थानों पर लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित होता है। लोगों का कहना है कि सड़क को अस्थायी पार्किंग स्थल बना दिया गया है। इसके अलावा ऑटो चालक भी सड़क के बीच वाहन रोककर सवारियां उतारने और चढ़ाने का काम करते हैं, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की शिकायत कई बार पुलिस से की जा चुकी है, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed