सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road widening work will be completed by March

Noida News: मार्च तक पूरा होगा सड़क चौड़ीकरण का काम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Road widening work will be completed by March
विज्ञापन
फोटो...
Trending Videos

-जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों को मिलेगा सीधा रास्ता

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। रबूपुरा से मेडिकल डिवाइस पार्क तक की सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखे जाने के बाद और तेजी से हो रहा है। मार्च तक इसका काम पूरा होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को मेडिकल डिवाइस पार्क होते हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए बेहतर रास्ता मिल सकेगा।
तिरथरी-रबूपुरा से गुजरने वाली जेवर लिंक रोड के निर्माण और चौड़ीकरण का काम पिछले लगभग छह महीने से चल रहा है। तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क रबूपुरा से जेवर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए सीधा और सरल मार्ग है। पहले सिंगल मार्ग और संकरी होने के कारण यहां जाम लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर से आने वालों को भी मिलेगी राहत
तिरथरी से आने वाली लिंक रोड करीब तीन किलोमीटर लंबी है। यह मार्ग तैयार होने के बाद बुलंदशहर से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। खुर्जा बुलंदशहर से आने वाले लोग रबूपुरा से फर्राटा भरते हुए कम समय में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed