{"_id":"6a297abdbcd9770e4504c8e5","slug":"roads-in-yamuna-citys-industrial-area-begin-to-disintegrate-residents-distressed-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7630-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में उखड़ने लगीं सड़कें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में उखड़ने लगीं सड़कें, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोगों ने की प्राधिकरण से मरम्मत कराने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर में अभी फैक्ट्रियों और कारखानों की स्थापना का काम पूरी तरह से शुरू भी नहीं हो पाया है कि सड़कें टूटनी शुरू हो गई हैं। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में जरा भी लापरवाही होने पर यहां हादसे होने की भी आशंका बनी रहती है।
औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-28, 29, 32 और 33 में ही मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, सेमीकंडक्टर यूनिट और अन्य कई इंडस्ट्रियां स्थापित की जानी हैं। धीरे-धीरे यहां उद्योगों की स्थापना का काम शुरू हो रहा है और कारोबारियों का आना जाना लगा रहता है। वहीं जिन यूनिटों में निर्माण काम शुरू हो चुका है, वहां पर निर्माण सामग्री लेकर बड़े वाहन आते-जाते रहते हैं। ऐसे में यहां की सड़कें टूटने के बाद आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद लोगों ने प्राधिकरण से मांग की है कि सड़कों की रिपेयरिंग का काम कराया जाए।
कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं दोपहिया चालक
टूटी सड़कों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार चालक सड़क खाली होने के कारण तेज गति से वाहन चलाते हैं और टूटी सड़कों के कारण उनके वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं जिसके कारण वह गिरकर चोटिल भी होते हैं।