{"_id":"6a300560d8dd372f86039833","slug":"school-meeting-called-by-dm-50-percent-failed-to-attend-noida-news-c-23-1-lko1064-97576-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएम से ऊपर स्कूल, बैठक में 50 प्रतिशत नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएम से ऊपर स्कूल, बैठक में 50 प्रतिशत नहीं पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
डीएम से ऊपर स्कूल, बैठक में 50 प्रतिशत नहीं पहुंचे
- 32 में से 15 स्कूलों ने आरटीई की बैठक से बनाई दूरी, 950 से अधिक बच्चों को अब तक नहीं मिला है दाखिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निजी स्कूल अब प्रशासन से भी अपने आप को बड़ा मान रहे हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम की ओर से आरटीई के तहत बुलाई गई बैठक से 32 में से 15 स्कूलों ने दूरी बना ली। स्कूलों की ओर से बैठक में शामिल नहीं होने का कोई कारण भी नहीं बताया गया। जबकि जिलाधिकारी की ओर से स्कूलों को लेखा जोखा के साथ आने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट की शुुरुआत होने से जिलाधिकारी बैठक में मौजूद नहीं हो पाई। स्कूलों से मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक दाखिले नहीं लेने का कारण पूछा। स्कूलों ने बताया कि अपात्र बच्चों का भी चयन हो गया है। उन्हें कैसे लें।
मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने स्कूलों से शिकायत देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रमाण पत्र गलत बने हैं, तो वह लिखित में तथ्यों के साथ रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी से निवेदन करके जांच कराई जाएगी। दोषी अधिकारी को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर पात्र बच्चे को दाखिला देना होगा। शत प्रतिशत दाखिला देने वाले स्कूलों को सम्मानित भी कराया जाएगा। उन्होंने नदारद रहने वाले स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार को दिए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने वाले स्कूलों पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
ये स्कूल रहे गायब
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-122, द मिलेनियम स्कूल सेक्टर- 119, राघव ग्लोबल स्कूल, रामाज्ञा स्कूल सेक्टर-50, संस्कार रोजाजलालपुर, रामाज्ञा स्कूल दादरी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नाॅलेज पार्क पांच, सेंट मैरी स्कूल नाॅलेज पार्क पांच, प्रेजिडियम स्कूल, केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल, रामाज्ञा स्कूल सेक्टर डेल्टा, इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पिपलका आदि शामिल नहीं हुए।