फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfgd

Noida News: पूर्व डायरेक्टर पर ग्राहकों से धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
sdfgd
-आरोपी पर ग्राहकों से नकद वसूलकर हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

-सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में एक रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व अधिकारी पर कंपनी के ग्राहकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार किए जाने के बाद कंपनी को अदालत की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
मोरेस टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि प्रकाश नाथ महंत का कहना है कि उनकी कंपनी सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथम के टावर-सी में अपने कार्यालय से रियल एस्टेट कारोबार का काम करती है। झारखंड के हजारीबाग निवासी आरोपी ऋषि कांत कुमार ग्रेनो वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट में रहते हैं। पूर्व में कंपनी में डायरेक्टर पोर्टफोलियो के पद पर कार्यरत थे। आरोपी की भूमिका केवल आंतरिक पोर्टफोलियो संबंधी कार्यों तक सीमित थी और उन्हें कभी भी ग्राहकों से धनराशि एकत्र करने, कंपनी की ओर से किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी की सेवाएं धोखाधड़ी और अनियमितताओं के चलते 18 जून 2025 को समाप्त कर दी गई थीं। नौकरी के दौरान आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी अधिकार के दो अलग-अलग घटनाओं में ग्राहकों से नकद राशि वसूली। पहली घटना में 4 जून 2025 को मनवीर सिंह नामक ग्राहक से अल्फा सेंट्रल परियोजना की यूनिट के नाम पर 2 लाख 42 हजार 700 रुपये वसूले गए। दूसरी घटना में जून 2025 के आसपास हर्षित सिंह नामक ग्राहक से 2 लाख 38 हजार 210 रुपये लिए गए। कंपनी के अनुसार यह दोनों रकम न तो कंपनी के खाते में जमा हुईं और न ही इसका कोई हिसाब-किताब आरोपी ने दिया। इस तरह कुल 4 लाख 80 हजार 910 रुपये की हेराफेरी का आरोप है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed