फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is possible to secure a spot in Team India.

Noida News: टीम इंडिया में जगह बनना चाहते हैं संभव

Sun, 09 Aug 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
It is possible to secure a spot in Team India.
करीब चार वर्षों से क्रिकेट खेल रहे केआर संभव बड़वलिया (9) टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं। सेक्टर-78 निवासी केआर संभव नोएडा एक्सटेंशन स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल की कक्षा चार के छात्र हैं। वह सेक्टर-74 में कोच सूर्यांश यादव के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। रोजाना तीन से चार घंटे तक क्रिकेट का अभ्यास करते करने वाले केआर संभव ने जून 2026 में हुए भारत प्रिमियर लीग अंडर-13 के मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी टीम ने खिताब जीता था साथ ही संभव मैन ऑफ द मैच बने। वहीं 2025 में गाजियाबाद में हुए फस्ट समर कप अंडर-13 में इनकी टीम रनर-अप रही। इसके अलावा अप्रैल 2025 में ही थर्ड अंडर-12 टूर्नामेंट में इनकी टीम विजेता रही और संभव मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैटर रहे। पिता अखिलेश सिंह बताते हैं कि संभव की बचपन से ही क्रिकेट में काफी ज्यादा रुचि थी। वहीं मां भावना अग्रवाल संभव को हर रोज अकादमी लेकर जाती हैं ताकि अभ्यास में कोई कमी ना हो। कोच सूर्यांश यादव ने बताया कि संभव मेहनती हैं। वह अपनी कमियां दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed