बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An inter-state bus terminal will be built at Jewar near the expressway, providing connectivity to various states.

एक्सप्रेस-वे के नजदीक जेवर में बनेगा अंतर्राज्यीय बस अड्डा, विभिन्न राज्यों की होगी कनेक्टिविटी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:17 PM IST
An inter-state bus terminal will be built at Jewar near the expressway, providing connectivity to various states.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब जेवर में अंतर राज्यीय बस अड्डा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आईएसबीटी की तर्ज पर जेवर में यमुना एक्सप्रेस-वे के नजदीक बस अड्डा बनाया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। शासन स्तर पर परिवहन विभाग ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है और जल्दी ही इसकी घोषणा हो जाएगी। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद देश विदेश के निवेशक यहां आ रहे हैं और अपने उद्योग धंधे स्थापित कर रहे हैं। जिसके बाद इस क्षेत्र में अंतर राज्यीय बस स्टैंड की जरूरत महसूस हो रही थी। इसलिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र में आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डा बनाने की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने इस पर सहमति जताई है। वहीं बस स्टैंड के लिए अपर मुख्य सचिव परिवहन को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द इसकी कार्य योजना तैयार करें। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद जल्दी ही जेवर में बस अड्डे की घोषणा हो जाएगी। विभिन्न राज्यों के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेवर और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख आर्थिक एवं परिवहन केंद्र के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों से एयरपोर्ट तक सीधी और सुगम बस कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होने के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यात्री संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। एयरपोर्ट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र, नई औद्योगिक इकाइयों, निवेश, रोजगार तथा भविष्य में बढ़ने वाली आबादी को देखते हुए इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर लोगों का आवागमन बढ़ना तय है। ऐसे में सरकार का लक्ष्य जेवर को केवल एयरपोर्ट वाला शहर नहीं, बल्कि एयर, रोड और अन्य परिवहन साधनों से जुड़ा एक विश्वस्तरीय मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अधिवक्ता के पिता की हत्या के विरोध में पीएम हाउस पर प्रदर्शन

09 Aug 2026

योद्धा मार्शल आर्ट के आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी उतरे

09 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवाओं से शहीदों के बलिदान को याद रखने का आह्वान

09 Aug 2026

उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं निबंधन अधिकारी संघ के पदों पर हुआ चुनाव

09 Aug 2026

नारनौल में बछड़े के जन्म पर मनाई छठी, कुआं पूजन कर कराया सहभोज

विज्ञापन

VIDEO: कुंडल लूटकर भागे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती

09 Aug 2026

VIDEO: सीएम योगी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने काकोरी के महान क्रातिकारियों को सम्मान दिया

09 Aug 2026
विज्ञापन

बादली में 20 सितंबर को रखी जाएगी दादा सारंगदेव मंदिर की नींव

रायबरेली में निकला चेहल्लुम का जुलूस

09 Aug 2026

VIDEO: 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश के पैर में लगी गोली; महिला से की थी लूट

09 Aug 2026

Bilaspur News: 40 साल से पुल का इंतजार, झूले के सहारे 500 ग्रामीण

09 Aug 2026

मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी में हरियाणा के मुक्केबाजों का चयन ट्रायल, 62 खिलाड़ियों ने दी दस्तक

09 Aug 2026

अंबाला गुरसिमरन सिंह मंड का मामला; हिरासत में लिए युवकों की रिहाई को लेकर थाने के बाहर बैठा सिख समुदाय, थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी

09 Aug 2026

झांसी के तीन गांवों में साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा, 23 युवक गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते एसएसपी

09 Aug 2026

VIDEO: बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे

09 Aug 2026

मुजफ्फरनगर: डीजे वाली कांवड़ों की वजह से लगा जाम, गलियों में भी फंसे रहे वाहन

09 Aug 2026

बिजनौर: पिंजरे में कैद हुई लोगों पर हमला करने वाली मादा तेंदुआ

09 Aug 2026

सहारनपुर: कांवड़ मार्ग पर शिवभक्ति के साथ देश भक्ति का अनूठा संगम दिखा

09 Aug 2026

बागपत: भगवान भोलेनाथ से मांगा जीवनसाथी और बेटा, 11 महीने के वंश संग गंगाजल लेकर पहुंची सपना

09 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में शंखनाद, साधु-संतों ने किया बड़ा एलान; श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर छह दिसंबर को होगी कारसेवा

09 Aug 2026

VIDEO: एटा में मेडिकल काॅलेज में गुल हुई बिजली, गर्मी में परेशान रहे मरीज और तीमारदार

09 Aug 2026

VIDEO: जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन के पदों पर हुआ चुनाव

09 Aug 2026

VIDEO: वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलेंगे लखनऊ के लक्ष्य, 35 देशों के बीच जमाई धाक, हासिल किया दूसरा स्थान

09 Aug 2026

VIDEO: क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था... भारत की आज़ादी और ब्रिटिशर्स को भगाना

09 Aug 2026

कानपुर: रोटरी क्लब विराट का अधिष्ठापन समारोह, गोपाल शुक्ला बने अध्यक्ष

09 Aug 2026

VIDEO: काकोरी ट्रेन एक्शन का हुआ नाटकीय रूपांतरण, वीरों की शौर्यगाथा ने जगाया देशभक्त का जज्बा

09 Aug 2026

MP News: डिंडोरी में उफनाई नर्मदा नदी, दोनों पुल जलमग्न; जबलपुर-अमरकंटक हाईवे बंद, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

09 Aug 2026

कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत, झज्जर निवासी कांवड़िये राजेंद्र ने सोनीपत में तोड़ा दम

09 Aug 2026

अयोध्या में चार साल में ही जर्जर हो गई मंडी से गुलचप्पा जाने वाली सड़क

09 Aug 2026

Una News: युवाओं में बढ़ा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का क्रेज, आईटीआई ऊना में अब 3 की जगह चलेंगी 5 यूनिट

09 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed