Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
In Kurukshetra, District Sports Officer Manoj Kumar flagged off the event and urged the youth to remember the sacrifices of the martyrs.
{"_id":"6a78374c16e8bbe9ee0846c7","slug":"video-in-kurukshetra-district-sports-officer-manoj-kumar-flagged-off-the-event-and-urged-the-youth-to-remember-the-sacrifices-of-the-martyrs-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवाओं से शहीदों के बलिदान को याद रखने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवाओं से शहीदों के बलिदान को याद रखने का आह्वान
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से नशामुक्त राष्ट्र विषय पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाकर फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि देश के युवाओं को अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्हीं के बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक शहीदों को याद करने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रखने और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन आयोजित की गई। साई की ओर से पिछले एक वर्ष से अधिक समय से इस तरह की साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इसमें हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।