फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jewellery worth lakhs stolen from shop, FIR lodged against house buyer couple

Kurukshetra News: दुकान से लाखों के जेवरात चोरी, मकान खरीदार पति-पत्नी पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from shop, FIR lodged against house buyer couple
इस्माईलाबाद। ठोल गांव में एक दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी अनिल कुमार और रमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुभाष वर्मा ने बताया कि उनके पिता की शिव ज्वेलर्स नाम से दुकान वर्ष 1990 से है। सुभाष वर्ष 2001 से इसे संभाल रहे हैं। यह दुकान उनके पुश्तैनी मकान के एक हिस्से में बनी थी। वर्ष 2021 में सुभाष ने अपना पुश्तैनी मकान अनिल कुमार को बेच दिया था। इसके बाद वह परिवार सहित अंबाला चले गए। मकान और दुकान के बीच पहले से एक दरवाजा था, जिसे सुभाष अंदर से बंद रखते थे।
विज्ञापन

गत 22 जुलाई को सुभाष के चाचा के लड़के जतिन ने फोन कर बताया। जतिन ने कहा कि अनिल कुमार 250 ग्राम पुराने चांदी के जेवर के बदले नए जेवर ले गया है। जतिन को शक हुआ कि ये जेवर सुभाष की दुकान के हैं। सुभाष ने अपनी दुकान का सामान जांचा तो 226 ग्राम सोने के जेवर गायब मिले। इसके अलावा लगभग डेढ़ किलो चांदी भी चोरी हुई थी। सुभाष को 3-4 साल पहले भी 22 ग्राम सोने के जेवर गायब होने पर अनिल पर शक हुआ था। जब सुभाष ने अनिल से बात की तो उसने गाली-गलौज की। जांच अधिकारी एएसआई सलिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed