{"_id":"6a7886fd8e5a47de9f07e5af","slug":"road-above-underpass-disintegrates-within-a-year-causing-traffic-jams-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102784-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक साल में उखड़ी अंडरपास के ऊपर की सड़क, बनी जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक साल में उखड़ी अंडरपास के ऊपर की सड़क, बनी जाम का कारण
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित किसान चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के ऊपर टूटी पड़ी रोड । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक से पर्थला गोल चक्कर के बीच जाम की समस्या फिर बढ़ी
- रोजाना सुबह और शाम पीक आवर्स में घंटों जाम में फंस रहे ग्रेनो वेस्ट के निवासी
- पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था अंडरपास के ऊपर से यातायात का संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के ऊपर बनी सड़क एक साल में ही उखड़ गई। सड़क पर गड्ढे हो गए है। डामर के नीचे पत्थर वाली सतह दिखने लगी है। टूटी सड़क अब जाम का कारण बन रही है। सुबह और शाम के समय पीक आवर्स में रोजाना लंबा जाम लग रहा है। लोगों का कहना है कि 10 से 15 मिनट की दूरी 30 से 60 मिनट में तय हो रही हैं। प्राधिकरण ने घटिया निर्माण सामग्री से सड़क को बनाया है।
ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर जाम की समस्या लंबे समय से चल रही है। नोएडा के पर्थला से किसान चौक और एक मूर्ति के बीच लगने वाले जाम से लोगों को बुरा हाल है। जाम की समस्या को लेकर प्राधिकरण किसान चौक पर अंडरपास का निर्माण करा रहा है। अंडरपास का निर्माण अभी चालू है, लेकिन ऊपर से सड़क बनाकर यातायात शुरू कर दिया गया।
सितंबर से वाहन पर्थला और एक मूर्ति गोल चक्कर के बीच अंडरपास के ऊपर से दौड़ रहे हैं लेकिन घटिया गुणवत्ता और बारिश के कारण अंडरपास के ऊपर बनी सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सबसे बुरा हाल एक मूर्ति से पर्थला जाने वाली सड़क का हाल है। लोगों का कहना है कि पीक आवर्स में रोजाना सुबह शाम दो से तीन घंटे जाम लग रहा है। बारिश के समय हालात और बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस तैनात, फिर भी ऑटो का जमवाड़ा
अंडरपास के ऊपर और आसपास की सड़कों पर ऑटो का जमवाड़ा लगना शुरू हो गया है। दिन भर वहां ऑटो का जमवाड़ा लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक मनमर्जी से कहीं भी ऑटो को रोककर रोड को ब्लॉक कर देते है। यहां तक की एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं देते है। यातायात पुलिसकर्मी भी वहां तैनात है लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग रही है।
कोट
अंडरपास के ऊपर टूटी सड़क जाम का कारण बन रही है। वहां ऑटो का जमवाड़ा भी लगा रहता है। वो एंबुलेंस तक को नहीं निकलने देते हैं। -
संजय उपाध्याय, समृद्धि ग्रैंड सोसाइटी
किसान चौक की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अंडरपास के ऊपर से सफर शुरू हुआ लेकिन अब हालात और भी बेकार है। - स्निग्ध सिंह, इको विलेज-2
किसान चौक से पर्थला गोल चक्कर तक पहुंचने में 30 मिनट का समय लग रहा है। इस कारण घर से जल्दी निकलना पड़ता है। -निशांत भूटानी, एटीएस हैप्पी ट्रेल्स
अंडरपास के ऊपर बनी सड़क टूट चुकी है। एक साल पहले ही यह सड़क बनी थी। यातायात प्रभावित हो रहा है। - निलेश कुमार, इको विलेज-2
सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। किसान चौक से हिंडन पुल तक हालात खराब हो जाती है। कार भी क्षतिग्रस्त हो रही है। -अमित शर्मा, 6 एवेन्यू सोसाइटी
ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। घर के पास आकर ही जाम में फंस जाते है। गौड़ सिटी वन के अंदर आना मुश्किल हो जाता है। -मनीष श्रीवास्तव, फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी