{"_id":"6a78893728bffe58ea0b73bd","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102789-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इलाज के बाद शरीर में रह गई पाइप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इलाज के बाद शरीर में रह गई पाइप, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-परिजनों का आरोप यूरोलॉजी डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से किया इनकार
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साइट-4 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज के शरीर के अंदर पाइप का हिस्सा छूटने का आरोप लगाकर परिजनों ने रविवार को हंगामा किया। सूचना पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया है। मामले में परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
अलीगढ़ के बसौली गांव निवासी जितेंद्र सिंह का सड़क हादसे के बाद अस्पताल में सर्जरी के लिए इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान यूरिन के लिए लगाई गई यूरेथ्रा पाइप की आधी नली शरीर के अंदर ही रह गई है। परिजनों के मुताबिक बाद में जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक से पाइप निकालने के लिए ऑपरेशन करने का अनुरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से भी मदद मांगी, लेकिन उन्हें अस्पताल से मरीज को लेकर जाने के लिए कहा गया। वहीं एच्छर चौकी प्रभारी उमेश सैनी ने बताया कि मामला इलाज के बाद भुगतान को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा था। परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सोमवार को अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजनों के बीच वार्ता होगी।