{"_id":"6a789159e41734dfb803d44b","slug":"sit-in-protest-in-jalpura-over-road-sewer-and-drainage-issues-noida-news-c-23-1-lko1064-102802-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क, सीवर और जल निकासी की समस्या को लेकर जलपुरा में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क, सीवर और जल निकासी की समस्या को लेकर जलपुरा में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव में बदहाल सड़कों, सीवर और ड्रेनेज की समस्या को लेकर रविवार को एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। सविता शर्मा के नेतृत्व में पुराने बिजली घर के आसपास स्थित विभिन्न सोसाइटियों के निवासी धरने में शामिल हुए। लोगों ने क्षेत्र में गड्ढामुक्त सड़क, स्थायी जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि धरना शुरू होने से पहले सड़क पर जमा पानी निकलवाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समस्या का समाधान संभव है तो हर बार प्रदर्शन या धरने के बाद ही पानी क्यों निकाला जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग और बिल्डर से स्थायी समाधान की मांग की।
धरने के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बिल्डर के खिलाफ जलपुरा चौकी प्रभारी अंकुर अवस्थी को शिकायत पत्र भी सौंपा गया। शिकायत मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने बिल्डर से वार्ता की। बताया गया कि समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को बैठक निर्धारित की गई है।