फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the airport, preparations are now underway to build an inter-state bus terminal in Jewar.

Noida News: एयरपोर्ट के बाद अब जेवर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की तैयारी

Sun, 09 Aug 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
After the airport, preparations are now underway to build an inter-state bus terminal in Jewar.
एयरपोर्ट के बाद अब जेवर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की तैयारी
विज्ञापन

फोटो...
- यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक बनाने का प्रस्ताव, शासन स्तर पर बस अड्डा बनाने के लिए शुरू हुई विभागीय प्रक्रिया


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब जेवर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आईएसबीटी की तर्ज पर जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक बस अड्डा बनाया जाएगा। जिससे एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। शासन स्तर पर परिवहन विभाग ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। जल्दी ही इसकी घोषणा की जाएगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद देश विदेश के निवेशक यहां आ रहे हैं। आसपास के इलाकों में कई उद्योग धंधे स्थापित हो रहे हैं। जिसके बाद इस क्षेत्र में अंतरराज्यीय बस अड्डे की जरूरत महसूस हो रही थी। इसलिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षेत्र में आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डा बनाने की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने इस पर सहमति जताई है। बस स्टैंड के लिए अपर मुख्य सचिव परिवहन को भी निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहा है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद जल्दी ही जेवर में बस अड्डे की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा
जेवर और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख आर्थिक एवं परिवहन केंद्र के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों से एयरपोर्ट तक सीधी और सुगम बस कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होने के साथ नोएडा एयरपोर्ट की यात्री संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। एयरपोर्ट के आसपास तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र, नई औद्योगिक इकाइयों, निवेश, रोजगार तथा भविष्य में बढ़ने वाली आबादी को देखते हुए इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर लोगों का आवागमन बढ़ना तय है। ऐसे में सरकार का लक्ष्य जेवर को केवल एयरपोर्ट वाला शहर नहीं, बल्कि एयर, रोड और अन्य परिवहन साधनों से जुड़ा एक विश्वस्तरीय मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed